रूपा गांगुली के बेटे को मिली जमानत

कोलकाता : गुरुवार को सड़क हादसे के बाद गिरफ्तार हुए सांसद रूपा गांगुली के बेटे आकाश मुखर्जी को शनिवार को जमानत मिल गयी. अलीपुर अदालत में एक हजार रुपये बांड व सशर्त जमानत दी गयी. जानकारी के अनुसार सप्ताह में दो बार उन्हें स्थानीय थाना में हाजिरी देनी होगी. साथ ही पुलिस की अनुमति के […]
कोलकाता : गुरुवार को सड़क हादसे के बाद गिरफ्तार हुए सांसद रूपा गांगुली के बेटे आकाश मुखर्जी को शनिवार को जमानत मिल गयी. अलीपुर अदालत में एक हजार रुपये बांड व सशर्त जमानत दी गयी. जानकारी के अनुसार सप्ताह में दो बार उन्हें स्थानीय थाना में हाजिरी देनी होगी. साथ ही पुलिस की अनुमति के बगैर वे कोलकाता के बाहर नहीं जा सकेंगे.
ध्यान रहे कि गुरुवार की रात को आकाश कार से प्रिंस गुलाम मोहम्मद शाह रोड से गुजर रहे थे. अचानक कार अनियंत्रित होकर रॉयल कलकत्ता गोल्फ क्लब की दीवार से जा टकरायी. पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 279, 427 (दूसरों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा), पीडीपीपी एक्ट (प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी) की धारा 3 और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




