ePaper

शशि थरूर के खिलाफ ‘हिंदू पाकिस्तान'' बयान को लेकर गिरफ्तारी वारंट जारी

Updated at : 13 Aug 2019 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
शशि थरूर के खिलाफ ‘हिंदू पाकिस्तान'' बयान को लेकर गिरफ्तारी वारंट जारी

कोलकाता : यहां की एक अदालत ने ‘हिंदू पाकिस्तान’ वाले कथित बयान को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ मंगलवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया. थरूर ने कथित तौर पर कहा था कि यदि भाजपा फिर से सत्ता में आई तो यह पार्टी फिर से संविधान लिखेगी और एक ‘हिंदू पाकिस्तान’ के निर्माण का […]

विज्ञापन

कोलकाता : यहां की एक अदालत ने ‘हिंदू पाकिस्तान’ वाले कथित बयान को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ मंगलवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया.

थरूर ने कथित तौर पर कहा था कि यदि भाजपा फिर से सत्ता में आई तो यह पार्टी फिर से संविधान लिखेगी और एक ‘हिंदू पाकिस्तान’ के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगी. कांग्रेस नेता के इस कथित बयान से विवाद पैदा हो गया था और भगवा पार्टी ने मांग की थी कि थरूर इस बयान के लिए माफी मांगे.

मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) दिपंजन सेन ने वकील सुमित चौधरी की याचिका पर थरूर के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया. इस मामले पर अगली सुनवाई 24 सितम्बर को होगी.चौधरी ने थरूर द्वारा तिरुवनंतपुरम में दिये गये कथित बयान के मद्देनजर यहां सीएमएम अदालत में मामला दायर किया था. याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री धार्मिक आधार पर लोगों के विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए जानबूझकर काम कर रहे है.

चौधरी ने कहा कि मंगलवार की सुनवाई के दौरान किसी वकील द्वारा अदालत में थरूर का प्रतिनिधित्व नहीं किया गया जिसके बाद कांग्रेस सांसद के खिलाफ वारंट जारी किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola