कोलकाता की गलियों में पाकिस्तानी युवक को मिली जादू की झप्पी!, पूरी कहानी जानकर हो जाएंगे भावुक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Aug 2019 2:05 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता की गलियों में अद्भुत नजारा देखने को मिला. यहां एक यूट्यूबर ने पोस्टर लेकर सोशल मीडिया एक्सपेरिमेंट किया. पोस्टर में लिखा था, आइ एम फ्रॉम पाकिस्तान प्लीज स्लैप मी ऑर हग मी (मैं पाकिस्तान से हूं, कृपया मुझे थप्पड़ मारें या गले लगायें). आठ घंटे से ज्यादा समय तक चले इस एक्सपेरिमेंट […]
विज्ञापन
कोलकाता : कोलकाता की गलियों में अद्भुत नजारा देखने को मिला. यहां एक यूट्यूबर ने पोस्टर लेकर सोशल मीडिया एक्सपेरिमेंट किया. पोस्टर में लिखा था, आइ एम फ्रॉम पाकिस्तान प्लीज स्लैप मी ऑर हग मी (मैं पाकिस्तान से हूं, कृपया मुझे थप्पड़ मारें या गले लगायें). आठ घंटे से ज्यादा समय तक चले इस एक्सपेरिमेंट में युवक को सिर्फ जादू की झप्पी ही मिली और किसी ने उन्हें थप्पड़ नहीं मारा.
भानगढ़ महाविद्यालय में ग्रैजुएशन फर्स्ट ईयर के छात्र आरिफुद्दीन मोल्ला ने अपने एक्सपेरिमेंट को नाम दिया, ‘पाकिस्तान को लेकर जनता की धारणा को समझना.’आरिफ ने बताया कि वह जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद लोगों के मन की धारणा समझना चाहते थे. उन्होंने बताया : इस फैसले को बड़े पैमाने पर समर्थन मिला, इसलिए मैं देखना चाहता था कि पाकिस्तान को लेकर हमारी धारणा में अब कुछ बदलाव आया है या नहीं.
8 घंटे तक पोस्टर लिए खड़े रहे आरिफ
19 साल के आरिफ ने हाथ से पोस्टर बनाया और पोस्टर लेकर सदर्न एवेन्यू गये और वहां मेनका सिनेमा के पास ढाकुरिया लेक के एक प्रवेश द्वार पर खड़े हो गये. वह शनिवार को दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक हाथ में पोस्टर लिये खड़े रहे. आठ घंटे के लंबे एक्सपेरिमेंट में आरिफ ने महसूस किया कि लोगों में पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर कोई शत्रुता नहीं है.
14 अगस्त को अपलोड करेंगे वीडियो
आरिफ यूट्यूब चैनल द फंकी एक्सप्रेस चलाते हैं और स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले शाम को वह अपने चैनल में इस विडियो को अपलोड करेंगे. यह यूट्यूब चैनल आरिफ और 18 साल के सुजाद्दौला मिल कर चलाते हैं. सुजाद वीडियो शूट करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




