यूको बैंक का कर्ज घाटा कम हुआ, आय में वृद्धि

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : यूको बैंक की ओर से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चालू वित्त वर्ष की तिमाही का लेखा जोखा पेश करते हुए बताया गया कि बैंक ने पिछले साल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करते हुए कर्ज घाटा कम किया है. पहली तिमाही में बैंक को 601.45 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है. यह घाटा […]

विज्ञापन

कोलकाता : यूको बैंक की ओर से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चालू वित्त वर्ष की तिमाही का लेखा जोखा पेश करते हुए बताया गया कि बैंक ने पिछले साल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करते हुए कर्ज घाटा कम किया है. पहली तिमाही में बैंक को 601.45 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है.

विज्ञापन

यह घाटा पिछले साल के मुकाबले काफी कम हुआ है क्योंकि पिछले साल इस अवधि में बैंक को 633.38 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. शेयर बाजार को बैंक की ओर से जो रिपोर्ट दी गयी है उसमें बताया गया है कि पहली तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 4,446.61 करोड़ रुपये तक पहुंच गयी है. पिछले साल तिमाही में यह रकम 4,360.88 करोड़ रुपये रही है.

इस बार बैंक का एनपीए घट कर 24.85 फीसदी पर पहुंच गया है. पिछले साल यह 25.71 फीसदी था. बैंक का शुद्ध एनपीए 12.74 प्रतिशत से घटकर 8.98 फीसदी रह गया है. बैंक के अधिकारियों ने बताया कि ग्राहकों के हितों व बैंक के स्वार्थ को देखते हुए कई फैसले लिये जा रहे है. बैंक डूबे कर्ज की वसूली पर खास ध्यान दे रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola