कॉलेज स्क्वायर : स्वीमिंग सीखने के दौरान डूबने से किशोर की मौत

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : स्वीमिंग सीखने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. घटना रविवार की सुबह अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाना अंतर्गत कॉलेज स्क्वायर स्वीमिंग पूल में हुई. सुबह लगभग 8.30 बजे एक व्यक्ति ने पुलिस के फोन नंबर 100 पर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. गोताखोरों की मदद […]

विज्ञापन
कोलकाता : स्वीमिंग सीखने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. घटना रविवार की सुबह अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाना अंतर्गत कॉलेज स्क्वायर स्वीमिंग पूल में हुई. सुबह लगभग 8.30 बजे एक व्यक्ति ने पुलिस के फोन नंबर 100 पर घटना की जानकारी दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. गोताखोरों की मदद से किशोर को स्वीमिंग पूल से बाहर निकाला गया. उसे कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके मृत होने की पुष्टि की. मृतक की पहचान मोहम्मद शाहबाज (17) के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, डॉ सुधीर बोस रोड निवासी शाहबाज कलकत्ता यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट स्वीमिंग सेक्शन के अंतर्गत स्वीमिंग सीख रहा था. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. पुलिस तैराकी सिखानेवाले प्रशिक्षकों और अन्य प्रशिक्षु किशोरों से पूछताछ कर घटना की जांच कर रही है.
शाहबाज हाल ही में स्वीमिंग सीखने के लिए इंस्टीट्यूट मेें भर्ती हुआ था. कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह स्वीमिंग पूल के उस हिस्से में चला गया था, जहां गहरायी ज्यादा है.
पूल के गहरायी वाले हिस्से में नये प्रशिक्षु को तैरना नहीं सिखाया जाता है. साथ ही प्रशिक्षु लाल टोपी पहने रहते हैं, ताकि उन्हें आसानी से देखा जा सके. ऐसे में प्रशिक्षकों की उपस्थिति में शाहबाज स्वीमिंग पूल के उस हिस्से में कैसे चला गया और किसी ने उसे देखा तक नहीं, यह जांच का विषय बना हुआ है.
पहले भी हुआ है हादसा
दो साल पहले 2017 में इसी स्वीमिंग पूल में राष्ट्रीय स्तर के मशहूर तैराक काजल दत्त की डूबने से मौत हुई थी. जांच में पता चला था कि इस स्वीमिंग पूल में उतरने के लिए बांस और लकड़ी से बने अस्थायी संरचना के एक हिस्से में फंसने के कारण काजल दत्त की मौत हुई थी.
करीब 20 घंटे के बाद उनका शव स्वीमिंग पूल से बाहर निकाला जा सका था. उस समय कोलकाता नगर निगम ने इस स्वीमिंग पूल को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की घोषणा की थी. बाद में अस्थायी संरचना को तोड़ा गया और सुरक्षा संबंधी मानकों की समीक्षा की गयी थी, जिसके बाद स्वीमिंग पूल दोबारा खोला गया. अब इसे फिर अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है.
नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य (पार्क एवं स्क्वायर) देवाशीष कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. स्वीमिंग पुल को बंद कर दिया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola