नारकेलडांगा की कलकत्ता जूट मिल में लगी भयावह आग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर के नारकेलडांगा में कलकत्ता जूट मिल में शनिवार तड़के भयावह आग लग गयी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग के इंजन मौके पर पहुंचे. ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. घटना से लाखों का सामान जलकर राख हो गया. घटना में किसी के हताहत होने की […]
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर के नारकेलडांगा में कलकत्ता जूट मिल में शनिवार तड़के भयावह आग लग गयी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग के इंजन मौके पर पहुंचे. ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. घटना से लाखों का सामान जलकर राख हो गया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के नारकेलडांगा मेन रोड स्थित कलकत्ता जूट मिल में आग की लपटें और धुएं का गुब्बार देख स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी. आग की भयावहता को देखते हुए एक के बाद एक 13 इंजनों को मौके पर भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन