बाइक की मांग पूरी न होने पर छात्र ने की खुदकुशी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलकाता : बाइक की मांग पूरी न होने पर छात्र ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. उसका नाम संदीप पाल (21) था. वह बनगांव दिनबंधु कॉलेज में तृतीय वर्ष का छात्र था. यह घटना उत्तर 24 परगना जिले बनगांव थाना अंतर्गत हाटछुदा इलाके की है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छात्र का […]

विज्ञापन

कोलकाता : बाइक की मांग पूरी न होने पर छात्र ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. उसका नाम संदीप पाल (21) था. वह बनगांव दिनबंधु कॉलेज में तृतीय वर्ष का छात्र था.

विज्ञापन
यह घटना उत्तर 24 परगना जिले बनगांव थाना अंतर्गत हाटछुदा इलाके की है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छात्र का शव अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
मिली जानकारी के अनुसार संदीप काफी दिनों से अपने पिता से बाइक खरीदने की मांग कर रहा था, लेकिन उसके पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसकी मांग पूरी नहीं कर पा रहे थे.
इस बात को लेकर संदीप अपने पिता से हमेशा नाराज रहता था. पिछले बुधवार को भी उसने बाईक खरीदने की बात कही थी. लेकिन उसके पिता ने साफ मना कर दिये. इस बात से वह नाराज होकर पढ़ाई-लिखाई भी छोड़ दिया था. गुरुवार की रात उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola