सीसीडी मालिक की मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : ममता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीसीडी के मालिक वीजी सिद्धार्थ की मौत को ‘‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” करार देते हुए दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि कॉफी क्षेत्र के दिग्गज कारोबारी ‘विभिन्न एजेंसियों के उत्पीड़न’ से परेशान होने की वजह से कारोबार नहीं कर पा रहे थे और अंत में उन्होंने हर उम्मीद छोड़ दी. […]
विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीसीडी के मालिक वीजी सिद्धार्थ की मौत को ‘‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” करार देते हुए दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि कॉफी क्षेत्र के दिग्गज कारोबारी ‘विभिन्न एजेंसियों के उत्पीड़न’ से परेशान होने की वजह से कारोबार नहीं कर पा रहे थे और अंत में उन्होंने हर उम्मीद छोड़ दी.
मुख्यमंत्री ने इस घटना को व्यापारियों के देश छोड़कर बाहर जाने पर विचार करने से भी जोड़ा. उन्होंने कहा कि यह घटना ऐसे समय हुई है जब विपक्षी पार्टियों को खरीद-फरोख्त और राजनीतिक प्रतिशोध का डर लगा रहता है.
सुश्री बनर्जी ने बुधवार को ट्वीट किया कि वह कॉफी कैफे डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ से जुड़ी हुई घटनाओं से स्तब्ध हैं. यह वास्तव में बहुत दुखद है और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने जो भी (अपने पत्र में) कहा, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि वह विभिन्न एजेंसियों के दबाव और उत्पीड़न से बेहद अवसाद में थे तथा इस वजह से शांतिपूर्ण तरीके से अपना कारोबार नहीं चला पाए.
उन्होंने कहा कि उन्हें विभिन्न सूत्रों से जानकारी मिली है कि उद्योग क्षेत्र के दिग्गज काफी दबाव में हैं और उनमें से कुछ देश छोड़ चुके हैं तथा कुछ देश छोड़ने की इच्छा रखते हैं. सभी विपक्षी पार्टियों को खरीद-फरोख्त और राजनीतिक प्रतिशोध का डर है. ुख्यमंत्री ने सिद्धार्थ के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की.
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे समय जब 2018-19 की पहली तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि में भारी गिरावट हुई और बेरोजगारी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी तो केंद्र सरकार सरकारी संपत्तियों में विनिवेश करने पर विचार कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










