कत्ल के आरोप में कैब चालक गिरफ्तार, युवक की मौत हादसा नहीं, थी हत्या

कोलकाता : 21 जुलाई की रात करीब 11.05 बजे रिमांउट रोड से गुजर रहे एक बाइक चालक को सफेद रंग के एक कैब ने धक्का मार दिया था. हादसे में संजय हालदार (31) नामक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने […]
कोलकाता : 21 जुलाई की रात करीब 11.05 बजे रिमांउट रोड से गुजर रहे एक बाइक चालक को सफेद रंग के एक कैब ने धक्का मार दिया था. हादसे में संजय हालदार (31) नामक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दे दिया.
संजय कार्ल मार्क्स सरणी के निवासी थे. 22 जुलाई को साउथ पोर्ट थाना में भारतीय दंड विधान की धाराएं 304ए (लापरवाही की वजह से किसी की जान जाना) और 279 (लापरवाही से वाहन चलाना) के तहत मामला दर्ज किया कर जांच शुरू की गयी.
शुरू में यह महज एक हादसा लग रहा था, लेकिन कोलकाता ट्रैफिक पुलिस के फैटल स्क्वायड (एफएसटीपी) के अधिकारियों की जांच जब आगे बढ़ी, तब यह पता चला कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या का मामला है. हत्या के आरोप में पुलिस ने शनिवार को कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम दिलीप राम बताया गया है. उसके खिलाफ साउथ पोर्ट थाना में भारतीय दंड विधान की धारा 302 (हत्या) मामला दर्ज किया गया है. इस बात की पुष्टि कोलकाता पुलिस के डीसी (पोर्ट) सैयद वकार रजा ने की है.
घटना के ठीक पहले हुआ था विवाद :
पुलिस के अनुसार 21 जुलाई की रात को घटना के ठीक पहले साउथ पोर्ट क्षेत्र स्थित एक ढाबे में संजय और दिलीप के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. हालांकि स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो गयी. लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई. यह शायद किसी को पता नहीं था. पुलिस ने जब घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की, तो पता चला कि संजय को सफेद रंग की एक स्विफ्ट डिजायर ने धक्का मारा था. घटनास्थल के पास सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच की गयी. छह दिनों तक तलाशी अभियान चलाने के बाद दिलीप को पकड़ा गया. पुलिस ने बताया है कि आरोपी ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




