ePaper

दक्ष युवा शक्ति ही भारत की प्रगति का सूचक : प्रणब मुखर्जी

Updated at : 25 Jul 2019 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
दक्ष युवा शक्ति ही भारत की प्रगति का सूचक : प्रणब मुखर्जी

टेक्नो इंडिया यूनिवर्सिटी के वार्षिक दीक्षांत समारोह में पूर्व राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों को एकेडमिक डिग्रियां प्रदान करने के साथ कुछ विद्वानों को ‘ऑनरेज क्वाजा’ सम्मान से सम्मानित किया कोलकाता : टेक्नो इंडिया यूनिवर्सिटी का वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन बुधवार को विश्व बंगला कन्वेंशन सेंटर में किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप […]

विज्ञापन

टेक्नो इंडिया यूनिवर्सिटी के वार्षिक दीक्षांत समारोह में पूर्व राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों को एकेडमिक डिग्रियां प्रदान करने के साथ कुछ विद्वानों को ‘ऑनरेज क्वाजा’ सम्मान से सम्मानित किया

कोलकाता : टेक्नो इंडिया यूनिवर्सिटी का वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन बुधवार को विश्व बंगला कन्वेंशन सेंटर में किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि शिक्षा व उद्योग के क्षेत्र में इनोवेटिव कार्यों के जरिये नये आविष्कार हो रहे हैं.
इसमें साइंस एंड टेक्नोलॉजी का काफी योगदान है. जीवन के हर क्षेत्र में इसका प्रभाव दिखता है. देश में कई ऐसे बेहतरीन संस्थान हैं, जो दक्ष श्रम शक्ति तैयार कर रहे हैं. देश के पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है. साइंस एंड टेक्नोलॉजी में पढ़ाने की प्रणाली को उन्नत करने के साथ हाई टेक्नोलॉजी के सहयोग से युवा काफी आगे बढ़ रहे हैं. दक्ष युवा शक्ति ही भारत की प्रगति का सूचक है.
ये ही साइंस व टेक्नोलॉजी के जरिये देश को आगे ले जायेंगे. युवाओं को हमेशा सीखने की प्रवृत्ति रखनी चाहिए. श्री मुखर्जी ने कहा कि टेक्नो इंडिया यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री सेंट्रिक शिक्षा दे रही है, इससे रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी. अनुभव के आधार पर दी गयी शिक्षा व स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम से युवा सशक्त होंगे, जिससे देश विकास के पथ पर अग्रसर होगा. यूनिवर्सिटी ने इंडस्ट्री सेंट्रिक शिक्षा के लिए कई इंडस्ट्री के साथ करार किया है.
श्री मुखर्जी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी क्षमता को किसी भी सीमा में बांध कर न रखें, बल्कि छोटे-छोटे कामों को भी अनोखे तरीके से करने की आदत डालें. उन्होंने अपना करियर एक शिक्षक के रूप में शुरू किया. अपनी जीवन यात्रा में आज भी वह सीखने की कोशिश करते हैं.
कार्यक्रम में राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि डिग्री लेने के बाद लर्निंग खत्म नहीं हो जाती, इसलिए विद्यार्थियों को हमेशा इनोवेटिव चीजों को सीखते रहना चाहिए. इससे उनका व्यक्तित्व निखरता है. क्वालिटी एजुकेशन के मामले में टेक्नो इंडिया यूनिवर्सिटी एक अच्छी कोशिश कर रही है. इमरजिंग टेक्नोलॉजी के कोर्स के साथ यहां इंडस्ट्री सेंट्रिक परिवेश बनाया गया है, जिससे छात्रों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. विद्यार्थियों को अपना दायित्व निभाते हुए जीवन में संतुलन बनाये रखना चाहिए.
कार्यक्रम में श्री मुखर्जी ने मेधावी छात्रों के लिए इसी साल से शुरू ‘भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी स्कॉलरशिप’ की घोषणा की. इसके माध्यम से भारत के जरूरतमंद दो मेधावी छात्रों को नि:शुल्क दाखिला दिया जायेगा. कार्यक्रम में टेक्नो इंडिया यूनिवर्सिटी की को-चांसलर प्रो. मानसी राय चौधरी, वाइस चांसलर प्रो. जी सेनगुप्ता सहित आइएसआइ, आइआइटी, आइआइएम, एनआइटी, रिसर्च संस्थानों से कई शिक्षाविद, प्रोफेसर व निदेशक उपस्थित रहे.
भारत सरकार के साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के कई विद्वानों के साथ पद्मश्री प्रोफेसर बिमल राय ने भी भाग लिया. टेक्नो इंडिया यूनिवर्सिटीके चांसलर प्रोफेसर डॉ गौतम राय चौधरी ने कहा कि यहां गुणवत्तापरक शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को दक्ष बनाने के साथ आत्मनिर्भर बनने की ट्रेनिंग दी जाती है. भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों को विश्व स्तरीय दर्जा दिलाने के लिए यूनिवर्सिटी सक्रिय है.
कार्यक्रम में उद्योगपति, लेखक, रचनात्मक कलाकार, डॉक्टर्स व कई विद्वानों ने भाग लिया. कार्यक्रम में कई विद्यार्थियों को एकेडमिक डिग्रियां प्रदान की गयीं. दीक्षांत समारोह में शिक्षा, अनुसंधान व संगीत के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉ. सुकुमार मुखर्जी, पंडित अजय चक्रवर्ती व प्रोफेसर डॉ स्पर्श मणि चटर्जी को टेक्नो इंडिया यूनिवर्सिटी की ओर से ‘डॉक्टर ऑफ लैटर्स’ व ऑनरेज क्वाजा उपाधि से सम्मानित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola