ePaper

6-7 अगस्त को टैक्सी हड़ताल का एलान

Updated at : 25 Jul 2019 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
6-7 अगस्त को टैक्सी हड़ताल का एलान

किराया बढ़ाने की मांग कोलकाता : वेस्ट बंगाल टैक्सी वर्कर्स फेडरेशन की ओर से सीटू के प्रमोद दास गुप्ता भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संगठन के अध्यक्ष अनादि साहू ने विभिन्न मांगों के समर्थन में 48 घंटे टैक्सी हड़ताल का एलान किया. हड़ताल छह और सात अगस्त को होगी. उन्होंने अन्य संगठनों से अपील […]

विज्ञापन

किराया बढ़ाने की मांग

कोलकाता : वेस्ट बंगाल टैक्सी वर्कर्स फेडरेशन की ओर से सीटू के प्रमोद दास गुप्ता भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संगठन के अध्यक्ष अनादि साहू ने विभिन्न मांगों के समर्थन में 48 घंटे टैक्सी हड़ताल का एलान किया. हड़ताल छह और सात अगस्त को होगी. उन्होंने अन्य संगठनों से अपील की है कि वह लोग भी इस हड़ताल में शामिल हों. इस मौके पर संगठन के संयुक्त सचिव प्रमोद झा व शंकर बोस समेत अन्य नेता मौजूद रहे.

श्री साहू ने बताया कि जिस रफ्तार से पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है, उसके मुकाबले किराया नहीं बढ़ा है. लिहाजा अब टैक्सी में सवार होने पर शुरुआती किराया तीस रुपये से बढ़ा कर 40 रुपये करने और वेटिंग चार्ज दो रुपये की जगह तीन रुपये करने की मांग की है.

इसके अलावा उन्होंने परिवहन संसोधन विधेयक को पास कराने में तृणमूल कांग्रेस की भूमिका की निंदा करते हुए कहा कि यह बिल पूरी तरह से परिवहन श्रमिकों के खिलाफ है. इसको तुरंत खारिज करना होगा. इस बिल के लागू होने से यांत्रिक गड़बड़ी के कारण होनेवाली दुर्घना की जिम्मेवारी भी वाहन चालकों के ऊपर होगी और उनको जेल व जुर्माना दोनों की सजा भुगतनी पड़ेगी. उन्होंने परिवहन श्रमिकों पर हो रहे पुलिसिया जुल्म को बंद करने और आंदलनरत 22 चालकों पर मुकदमों को वापस लेने की मांग की.

लगे हाथ उन्होंने पीली टैक्सियों को पूरे राज्य में चलाने की अनुमति देने के साथ 15 साल पुरानी टैक्सियों के परमिट को जारी रखने की मांग की, ताकि वाहन मालिक उसी परमिट पर नयी गाड़ी निकाल कर चला सके. उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में उनका संगठन तब तक आंदोलन करता रहेगा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola