ePaper

बच्चों को बताया आकाशीय बिजली से बचने का तरीका

Updated at : 24 Jul 2019 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को बताया आकाशीय बिजली से बचने का तरीका

कोलकाता : देश में आकाशीय बिजली से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. पिछले साल आसमानी बिजली ने 3000 लोगों की जान ले ली. इसमें 10 फीसदी यानी 300 लोग पश्चिम बंगाल के थे. आकाशीय बिजली का स्ट्राइक रेट में भी अप्रत्याशित ढंग से इजाफा हो रहा है. यह प्रति वर्ष 2500 से बढ़ […]

विज्ञापन

कोलकाता : देश में आकाशीय बिजली से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. पिछले साल आसमानी बिजली ने 3000 लोगों की जान ले ली. इसमें 10 फीसदी यानी 300 लोग पश्चिम बंगाल के थे. आकाशीय बिजली का स्ट्राइक रेट में भी अप्रत्याशित ढंग से इजाफा हो रहा है. यह प्रति वर्ष 2500 से बढ़ कर 15000 हो गया है.

मंगलवार को सोदपुर की चंद्रचूड़ विद्यापीठ फॉर गर्ल्स में वेस्ट बंगाल रेडियो क्लब (हैम रेडियो, पश्चिम बंगाल), इंडियन अकादमी ऑफ कम्यूनिकेशन एंड डिजास्टर मैनेजमेंट तथा डिजास्टर मैनेजमेंट सेक्रेटारिएट ऑफ नॉर्थ 24 परगना द्वारा संयुक्त रूप से आकाशीय बिजली को लेकर आयोजित जागरूकता अभियान के दौरान लाइटिंग रेसिलेंट इंडिया कंपेन के संयोजक कर्नल संजय श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी. इस जागरूकता अभियान में बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया.
जून माह में आकाशीय बिजली से 458 की मौत: कर्नल श्रीवास्तव ने बताया कि जून माह में पूरे देश में आकाशीय बिजली गिरने से 458 लोगों की मौत हुई है. मृतकों में 71 फीसदी वैसे लोग थे, जो बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े थे और आकाशीय बिजली गिरने से उसके शिकार हो गये.
ग्लोबल वार्मिंग का असर: कर्नल श्रीवास्तव ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में इजाफा हो रहा है. गरम पृथ्वी पर जब बारिश होती है, तो पानी भाप बन कर आकाश में जाता है. फिर आकाश में यह भाप आकाशीय बिजली में बदल जाती है.
इस कारण जिन-जिन इलाकों में ज्यादा गर्मी पड़ती है, वहां आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं ज्यादा होती हैं. वर्तमान में बारिश नहीं होने का कारण भी यही है. आकाश में बादल आते हैं, लेकिन गरम हवा उन्हें पीछे ढकेल देती है. उन्होंने कहा कि छोटानागपुर पठार से पटकई पठार का क्षेत्र आकाशीय बिजली वाले क्षेत्र के रूप में जाना जाता है.
आकाशीय बिजली से बचने के लिए जागरूकता पर जोर
हैम रेडियो वेस्ट बंगाल, रेडियो क्लब के अंबरीश नाग ने बताया कि आकाशीय बिजली से बचने के लिए जागरूकता जरूरी है. मंगलवार को बच्चों को इससे बचने के टिप्स दिये गये.बारिश के समय पेड़ के नीचे नहीं खड़ा होने, तालाब में नहीं नहाने, खुले मैदान में नहीं खेलने आदि की सलाह दी गयी. आकाशीय बिजली से बचने के लिए यह जरूरी है कि बारिश के समय पक्के मकान में आश्रय लें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola