बंगाल: सदस्यता अभियान में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, ''PK'' से मुकाबले के लिए बना रहे नयी रणनीति

Updated at : 24 Jul 2019 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल: सदस्यता अभियान में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, ''PK'' से मुकाबले के लिए बना रहे नयी रणनीति

अजय विद्यार्थीकोलकाता : लोकसभा चुनाव में‍ पश्चिम बंगाल के सफल प्रदर्शन में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. छह जुलाई से भाजपा की सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है. सदस्यता अभियान को सफल बनाने और बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करने में सोशल मीडिया प्रकोष्ठ ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. हाल […]

विज्ञापन

अजय विद्यार्थी
कोलकाता :
लोकसभा चुनाव में‍ पश्चिम बंगाल के सफल प्रदर्शन में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. छह जुलाई से भाजपा की सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है. सदस्यता अभियान को सफल बनाने और बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करने में सोशल मीडिया प्रकोष्ठ ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

हाल में कोलकाता के राष्ट्रीय पुस्तकालय के ऑडिटोरियम में प्रदेश भाजपा की सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था. कार्यशाला में सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी अमित मालवीय, प्रदेश भाजपा के केंद्रीय सह-प्रभारी अरविंद मेनन, प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी उज्जवल पारेख सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे.

कार्यशाला में भाजपा के 38 जिलों की सोशल मीडिया से जुड़े लगभग 700 कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस कार्यशाला में सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के बाद की परिस्थिति, प्रस्तावित नगरपालिका चुनाव और 2021 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सोशल मीडिया और जनसंपर्क के गुर सिखाये गये.

प्रदेश भाजपा फेसबुक एकाउंट के हैं 14.5 लाख फॉलोवर्स

वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया कि प्रदेश भाजपा का एक अधिकारिक फेसबुक एकाउंट है. इस एकाउंट में प्रदेश भाजपा नेताओं, सांसदों और विधायकों व राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों और उपलब्धियों को नियमित रूप से पोस्ट किया जाता है, ताकि आमलोगों को नियमित रूप से पार्टी की गतिविधियों की जानकारी मिल सके. फेसबुक एकाउंट के अतिरिक्त सैकड़ों वाॅट्सएप ग्रुप, प्रत्येक नेता और पदाधिकारियों के ट्वीटर एकाउंट, इंस्टाग्राम एकाउंट आदि भी हैं, जिन पर उनकी टिप्पणियां और गतिविधियां नियमित रूप से अपलोड होते रहते हैं. फेसबुक में मीडिया ब्रीफिंग्स के लाइव वीडियो भी अपलोड होते हैं.

स्वयंसेवक के रूप में कार्य कर रही है सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की टीम :

प्रदेश भाजपा की सोशल मीडिया से दर्जनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर जुड़े हुए हैं. इनका नेतृत्व कोलकाता के वरिष्ठ सॉफ्टवेयर इंजीनियर उज्जवल पारेख कर रहे हैं. उनका लंदन सहित विभिन्न आइटी कंपनियों में कार्य अनुभव है और कोलकाता में नामी आइटी कंपनी में कार्यरत हैं. वह अपनी कंपनी में कार्य करने के साथ-साथ भाजपा के आइटी प्रकोष्ठ के लिए भी काम करते हैं. उनके साथ दर्जनों आइटी प्रोफेशनल भी हैं, जो मूलत: स्वयंसेवक हैं तथा अवैतनिक रूप से केवल विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए काम करते हैं. वरिष्ठ भाजपा नेता का कहना है कि उन लोगों की लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है. लोकसभा चुनाव के परिणाम से उन लोगों में और भी ऊर्जा का संचार हुआ है. उनका लक्ष्य अब 2021 का विधानसभा चुनाव है और उसकी तैयारी शुरू हो गयी है.

प्रशांत से मुकाबले के लिए बना रहे नयी रणनीति

तृणमूल कांग्रेस द्वारा राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर को नियुक्त किये जाने की चुनौती के संबंध में पूछे जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता का कहना है कि विधानसभा चुनाव 2021 में तृणमूल कांग्रेस की पराजय सुनिश्चित है. अब प्रशांत किशोर और उनकी टीम भी तृणमूल कांग्रेस की नैया डूबने से नहीं बचा सकते हैं, क्योंकि प्रशांत किशोर केवल भाजपा की सोशल मीडिया के टूल्स को फॉलो कर रहे हैं, जो अब पुरानी पड़ गयी है. भाजपा सोशल मीडिया के नये टुल्स और जनसंपर्क के फार्मूले के साथ बंगाल में उतरी है और इसका प्रभाव लोकसभा चुनाव में दिख चुका है और अब वे लोग विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं. इस बाबत पूछे जाने पर प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी उज्जवल पारेख ने कहा कि पार्टी की रणनीति के लेकर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola