तृणमूल नेता की पीट-पीट कर हत्या, छह गिरफ्तार, सभी भाजपा समर्थक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हुगली : हुगली के गोघाट थाना क्षेत्र के नाकुडा इलाके में एक तृणमूल कांग्रेस के नेता की पीट कर हत्या कर दी गयी. घटना सोमवार देर रात की है. मृतक की पहचान लाल चांद बाग (35) के रूप में हुई है. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी […]
विज्ञापन
हुगली : हुगली के गोघाट थाना क्षेत्र के नाकुडा इलाके में एक तृणमूल कांग्रेस के नेता की पीट कर हत्या कर दी गयी. घटना सोमवार देर रात की है. मृतक की पहचान लाल चांद बाग (35) के रूप में हुई है. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी भाजपा समर्थक बताये जा रहे हैं.
घटना की खबर पाकर मौके पर गोघाट के विधायक मानस मजूमदार सहित तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिलीप यादव, युवा नेता शांतनु बनर्जी तथा हरिपाल के विधायक बेचाराम मन्ना भी पहुंचे. दिलीप यादव ने बताया कि तृणमूण नेता लाल चांद को स्थानीय भाजपा नेताओं ने 21 जुलाई की सभा में जाने से मना किया था.
घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. सोमवार की रात 15 भाजपा समर्थकों ने घर लौटते वक्त लाल चांद बाग को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा और फरार हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना को लेकर इलाके में तनाव व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










