मुकुल राय ने किया दावा : विस चुनाव बाद क्षेत्रीय दल भी नहीं रहेगी तृणमूल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल राय ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा भी खो देगी. श्री राय ने गुरुवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खोनेवाली है और विधानसभा चुनाव के बाद क्षेत्रीय […]
विज्ञापन
कोलकाता : भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल राय ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा भी खो देगी. श्री राय ने गुरुवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खोनेवाली है और विधानसभा चुनाव के बाद क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा भी खो देगी.
श्री राय ने बनगांव नगरपालिका मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बनगांव नगरपालिका के मामले में तृणमूल कांग्रेस राज्य में प्रजातंत्र की हत्या कर रही है.
बनगांव नगरपालिका के 12 पार्षद भाजपा में शामिल हुए थे. इनमें से एक पार्षद वापस लौट गये थे, लेकिन भाजपा के पास कुल 11 पार्षदों का समर्थन प्राप्त है, जबकि तृणमूल कांग्रेस के कुल नौ पार्षद और कांग्रेस के एक पार्षद को लेकर कुल 10 पार्षद हैं. लेकिन जिस तरह से बनगांव नगरपालिका पर जबरन कब्जा किया गया और उच्च न्यायालय व संविधान की अवहेलना की गयी. वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. तृणमूल कांग्रेस का असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










