हनुमान चालीसा पाठ में शामिल हुईं इशरत जहां, भक्त व पुलिसकर्मी भिड़े
हावड़ा : प्रत्येक मंगलवार की तरह इस बार भी डबसन रोड स्थित संकटमोचन बजरंग बली मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ हुआ, लेकिन तस्वीर कुछ अलग थी. वैसे से भक्तों की भीड़ पिछले दो मंगलवार की तरह ही उमड़ी थी, लेकिन इस बार के हनुमान चालीसा पाठ में सभी की निगाहें एक भक्त पर ही टिकी […]
हावड़ा : प्रत्येक मंगलवार की तरह इस बार भी डबसन रोड स्थित संकटमोचन बजरंग बली मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ हुआ, लेकिन तस्वीर कुछ अलग थी. वैसे से भक्तों की भीड़ पिछले दो मंगलवार की तरह ही उमड़ी थी, लेकिन इस बार के हनुमान चालीसा पाठ में सभी की निगाहें एक भक्त पर ही टिकी रही.
तीन तलाक के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में आवेदन करनेवाली इशरत जहां खुद भक्तों के बीच हनुमान चालीसा की पुस्तक बांटीं और फिर मंदिर के सामने बैठ विधिवत पाठ भी किया. इशरत ने कहा कि सभी धर्म का सम्मान होना चाहिए. हालांकि इशरत पुलिस के रवैये पर नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि पुलिस ने हनुमान भक्तों के साथ बेवजह बल का प्रयोग किया. यह पुलिस की दादागीरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए