कांचरापाड़ा में तृणमूल और भाजपा समर्थकों में झड़प,देखते पूरा इलाका बन गया रणक्षेत्र

Updated at : 15 Jul 2019 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
कांचरापाड़ा में तृणमूल और भाजपा समर्थकों में झड़प,देखते पूरा इलाका बन गया रणक्षेत्र

कोलकाता : जिले में आरामबाग महकमा के खानाकुल थाना अंतर्गत ठाकुरानी अंचल के कांचरापाड़ा इलाके में तृणमूल और भाजपा के समर्थक आपस में भिड़ गये. देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. दोनों पक्षों के बीच में जम के घमासान मचा. घटना के बाद से पूरे इलाके में उत्तेजना का माहौल है. […]

विज्ञापन

कोलकाता : जिले में आरामबाग महकमा के खानाकुल थाना अंतर्गत ठाकुरानी अंचल के कांचरापाड़ा इलाके में तृणमूल और भाजपा के समर्थक आपस में भिड़ गये. देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. दोनों पक्षों के बीच में जम के घमासान मचा. घटना के बाद से पूरे इलाके में उत्तेजना का माहौल है. इस घटना में भाजपा के 5 समर्थक बुरी तरह से घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए खानाकुल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

घटना की सूचना पाकर आला अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर उतारा गया. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को काफी मशक्कत के बाद परिस्थिति पर नियंत्रण करने में सफलता मिली. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खानाकुल इलाका के भाजपा समर्थक कमल हाजरा के घर बीजेपी समर्थकों को आमंत्रित किया गया था.
शनिवार की रात 1 बजे के आसपास भाजपा समर्थक बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे. उसी वक्त कांचरापाड़ा इलाके में तृणमूल के पार्टी ऑफिस से तकरीबन 18 से 20 तृणमूल समर्थकों ने बाइक सवार बीजेपी समर्थकों को बाइक से उतार कर उनके ऊपर रॉड और लाठी डंडों से प्रहार करना शुरू कर दिया. इस दौरान जमकर भाजपा समर्थकों की पिटाई की गयी. उनकी दो बाइकें भी तोड़ दी गयीं. इसके अलावा जमकर बमबाजी हुई. बमबाजी की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा. घटना में 5 बीजेपी समर्थक बुरी तरह से घायल हो गये.
इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें खानाकुल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. आरामबाग जिले के सांगठनिक भाजपा अध्यक्ष अभिमान घोष ने बताया कि उनके कुछ समर्थक एक अनुष्ठान में आमंत्रित किये गये थे, घर वापस लौटते वक्त उन्हें लक्ष्य करके हमला किया गया.
उन्होंने बताया तृणमूल कांग्रेस जिस तरह से राजनीतिक हिंसा को बढ़ावा दे रही है और चारों तरफ हिंसा फैला रही है. यह सब बंगाल की जनता देख रही है. इसका माकूल जवाब आने वाले समय में मतदान के जरिए बंगाल की जनता देगी. इस मामले में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया अब तक नहीं मिल पायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola