प्रेमी की हत्या के मामले में प्रेमिका के पिता से पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

हुगली : प्रेमी के हत्या करने के मामले में मिले आरोप के आधार पर पुलिस ने प्रेमिका के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. यह घटना पांडुआ थाना क्षेत्र के महादेवपुर इलाके की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक-युवती के विवाह में बाधक होकर खड़े थे प्रेमिका का परिवार. प्रेमी भी विवाह […]

विज्ञापन

हुगली : प्रेमी के हत्या करने के मामले में मिले आरोप के आधार पर पुलिस ने प्रेमिका के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. यह घटना पांडुआ थाना क्षेत्र के महादेवपुर इलाके की है.

विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक-युवती के विवाह में बाधक होकर खड़े थे प्रेमिका का परिवार. प्रेमी भी विवाह करने के लिए आतुर था. लेकिन प्रेमिका के परिवार वाले तैयार नहीं थे. कई बार इस बात को लेकर दोने परिवारों में कहासुनी हुई.
शनिवार की रात जब युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, तब उसे पकड़ कर उसकी बहुत पिटाई की गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. ऐसा अनुमान है. मृतक की पहचान मोहम्मद मिराज (24) के रूप में हुई है. महादेवपुर के रहनेवाले दैनिक मजदूर मोहम्मद मिराज अपने पड़ोसी के 19 वर्षीय युवती के साथ तीन साल ��े प्रेम कर रहा था.
वह अब विवाह करना चाहते थे. लेकिन लड़की के परिवारवाले विवाह के लिए तैयार नहीं थे. शनिवार रात जब वह प्रेमिका के घर के पास दिखाई पड़ा, तो उसे पकड़ कर पिटायी कर दी गयी. उसके कान से खून निकलने लगा. स्थानीय लोगों की मदद से उसे पांडुआ ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया.
आरोप के आधार पर पुलिस ने युवती के पिता मोहम्मद हलीम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola