वायु प्रदूषण पर परिचर्चा का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2019 2:37 AM
कोलकाता : शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर बुधवार को महानगर स्थित अमेरिकन सेंटर में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया. इस मौके पर यूएस साइंस इंवो फॉर एयर पॉल्यूशन के डॉ जेम्स जे शेयूर ने बताया कि बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए समाज और सरकार दोनों को साथ आना होगा. वायु […]
कोलकाता : शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर बुधवार को महानगर स्थित अमेरिकन सेंटर में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया. इस मौके पर यूएस साइंस इंवो फॉर एयर पॉल्यूशन के डॉ जेम्स जे शेयूर ने बताया कि बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए समाज और सरकार दोनों को साथ आना होगा.
वायु प्रदूषण में वृद्धि चिंता का विषय है. इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूल में परिचर्चा आवश्यक है. केवल सरकार को जिम्मेदार ठहराना गलत है. आज भी लोग रेड सिग्नल पर बिना वजह इंजन चालू रखते हैं. अगर रेड सिग्नल पर इंजन बंद किया जाये तो इससे भी काफी हद तक प्रदूषण को रोका जा सकता है.
आर्थिकविद सुभाष दत्ता ने बताया कि शहर में प्रदूषण चरम पर है. इसे रोकने में कहीं न कहीं सरकार भी विफल है. पालिसी मेकर में भी खामी है. चुनाव की तपिश में सबसे ज्यादा नुकसान पर्यावरण को हुआ है. इस अवसर पर अमेरिकी कौंसुल जनरल पेट्रीसिया हॉफमैन, अमेरिकन सेंटर के निदेशक जेमी ड्रैगन सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










