इमारत का हिस्सा गिरा, वृद्धा की मौत

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत लेकटाउन थाना क्षेत्र के पातिपुकुर इलाके में स्थित रेलवे क्वार्टर आवासन की एक इमारत की छत का एक हिस्सा गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. मृतका का नाम आशा हालदार (60) बताया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना करीब शाम चार बजे की है. पातिपुकुर के […]

विज्ञापन

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत लेकटाउन थाना क्षेत्र के पातिपुकुर इलाके में स्थित रेलवे क्वार्टर आवासन की एक इमारत की छत का एक हिस्सा गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. मृतका का नाम आशा हालदार (60) बताया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना करीब शाम चार बजे की है. पातिपुकुर के रेलवे क्वार्टर 464 नंबर इमारत के ऊपरी हिस्से से छत का एक अंश अचानक टूट गया.

विज्ञापन
ऊपर से टूट कर गिरती हुए चौथी मंजिल से एक महिला सीधे दूसरी मंजिल पर जा गिरी, इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल मंत्री सुजीत बोस ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. बताया जा रहा है कि उक्त इमारत का हिस्सा काफी जर्जर हो गया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola