बांग्ला फिल्म अभिनेत्री अंजू घोष ने थामा भाजपा का दामन
वाजिदपुर पंचायत के सदस्यों सहित अन्य भी हुए शामिलकोलकाता : लोकसभा चुनाव में राज्य की 18 सीटों पर कब्जा के बाद प्रदेश भाजपा ने अगले माह से भाजपा की सदस्यता नवीनीकरण शुरू करने की घोषणा की. बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में बांग्ला फिल्म अभिनेत्री अंजू घोष सहित वाजिदपुर पंचायत इलाके के विभिन्न पार्टियों के […]
वाजिदपुर पंचायत के सदस्यों सहित अन्य भी हुए शामिल
कोलकाता : लोकसभा चुनाव में राज्य की 18 सीटों पर कब्जा के बाद प्रदेश भाजपा ने अगले माह से भाजपा की सदस्यता नवीनीकरण शुरू करने की घोषणा की. बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में बांग्ला फिल्म अभिनेत्री अंजू घोष सहित वाजिदपुर पंचायत इलाके के विभिन्न पार्टियों के सात सदस्यों व विभिन्न परिवहन संगठन के सदस्य भाजपा में शामिल हुए.
इस पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अगले माह से प्रदेश भाजपा की सदस्यता का नवीनीकरण शुरू होगा. फिलहाल राज्य में भाजपा के 42 लाख सदस्य हैं. पिछले वर्ष इसमें 25 फीसदी वृद्धि का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव में जिस तरह से लोगों का समर्थन मिला है. यह 125 फीसदी से अधिक बढ़ जायेगा.
उन्होंने कहा कि बुधवार को उत्तर 24 परगना के बादुड़िया के वाजिदपुर ग्राम पंचायत के सात कांग्रेस, माकपा व निर्दल सदस्य भाजपा में शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए