ePaper

दो जगहों पर आग से फैला आतंक

Updated at : 04 Jun 2019 2:48 AM (IST)
विज्ञापन
दो जगहों पर आग से फैला आतंक

इंटाली इलाके के गिरीश चंद्र बोस लेन की घटना गरफा इलाके में एक कैटरर के गोदाम में लगी आग कोलकाता : महानगर की दो जगहों में आग से आतंक का माहौल व्याप्त हो गया. पहली घटना इंटाली इलाके के गिरीश चंद्र बोस लेन की है. यहां एक चार मंजिली इमारत की छत पर सोमवार सुबह […]

विज्ञापन

इंटाली इलाके के गिरीश चंद्र बोस लेन की घटना

गरफा इलाके में एक कैटरर के गोदाम में लगी आग
कोलकाता : महानगर की दो जगहों में आग से आतंक का माहौल व्याप्त हो गया. पहली घटना इंटाली इलाके के गिरीश चंद्र बोस लेन की है. यहां एक चार मंजिली इमारत की छत पर सोमवार सुबह 10.15 बजे एक कमरे से धुआं निकलते देख लोगों को आग लगने का पता चला. तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूनचा देने पर दमकल के दो इंजनों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचे.
लोगों का कहना था कि आग लगने की भनक लगते ही पूरे मकान से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जिससे किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. एक घंटे में पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया गया. इस आग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. कमरे में जब आग लगी, तब कोई अंदर मौजूद नहीं था, इसके कारण आग लगने के पीछे के सही कारण का पता नहीं चल पा रहा है. सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गयी है.
आग लगने की दूसरी घटना गरफा इलाके के पूर्वाचल मेन रोड में रविवार देर रात की है. स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां तीन मंजिले मकान के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक कैटरर के गोदाम में आग लगने से अफरातफरी मच गयी. गोदाम के अंदर से धुआं निकलते देख कर लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी.
इसके बाद दो इंजनों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दिये. एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया. इस आग में गोदाम के अंदर मौजूद काफी सामान जल कर नष्ट हो गया. गोदाम में आग कैसे लगी, इसका पता लगाया जा रहा है. इन घटनाओं को लेकर काफी देर तक इलाके में लोग आतंकित थे. बाद में स्थिति सामान्य कर ली गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola