बारिश की फुहारों ने बरसायी राहत की नेमत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर में पड़ रही प्रचंड गर्मी से आखिरकार शहरवासियों को राहत मिली. इस साल मई में चढ़े पारे ने महानगर को पूरी तरह से झुलसा कर रख दिया. गर्मी से निजात पाने के लिए महानगर के लोग बारिश की राह देख रहे थे. रविवार को जब बारिश हुई तो सबका चेहरा खिल उठा. […]
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर में पड़ रही प्रचंड गर्मी से आखिरकार शहरवासियों को राहत मिली. इस साल मई में चढ़े पारे ने महानगर को पूरी तरह से झुलसा कर रख दिया. गर्मी से निजात पाने के लिए महानगर के लोग बारिश की राह देख रहे थे. रविवार को जब बारिश हुई तो सबका चेहरा खिल उठा.
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक जीके दास के ने बताया कि इस बार मानसून अपने तय समय से पीछे चल रहा है. अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना है. रविवार को हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर थी. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में भारी से मध्यम बारिश होने की अशंका जतायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन