"इरादा मजबूत हो तो कामयाबी ज्यादा दूर नहीं होती"
Updated at : 01 Jun 2019 2:03 AM (IST)
विज्ञापन

एमसीसीआइ व एमसीसीआइ लेडीज फोरम का ‘कॉर्पोरेट क्षेत्र में कामयाबी हासिल करनेवाली महिलाओं के अनुभव’ पर सेमिनार कोलकाता : एमसीसीआइ व एमसीसीआइ लेडीज फोरम (एमएलएफ) द्वारा ‘कॉर्पोरेट क्षेत्र में कामयाबी हासिल करनेवाली महिलाओं के अनुभव’ पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. इस माैके पर केयरिंग माइंड्स व आइ कैन फ्लाई की संस्थापक व साइकोथेरेपिस्ट […]
विज्ञापन
एमसीसीआइ व एमसीसीआइ लेडीज फोरम का ‘कॉर्पोरेट क्षेत्र में कामयाबी हासिल करनेवाली महिलाओं के अनुभव’ पर सेमिनार
कोलकाता : एमसीसीआइ व एमसीसीआइ लेडीज फोरम (एमएलएफ) द्वारा ‘कॉर्पोरेट क्षेत्र में कामयाबी हासिल करनेवाली महिलाओं के अनुभव’ पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया. इस माैके पर केयरिंग माइंड्स व आइ कैन फ्लाई की संस्थापक व साइकोथेरेपिस्ट मीनू बुधिया ने अपनी जीवन यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि अगर इरादा पक्का हो तो किसी भी क्षेत्र में कामयाबी हासिल की जा सकती है.
वह खुद एक विशेष जरूरत वाली बच्ची की मां हैं. उसकी छोटी बेटी प्राची के आइक्यू कम होने व बाइपोलर डिसऑर्डर डायग्नोसिस होने के बाद वह काफी निराश हो गयी थीं. एक मां होने के नाते वह निरंतन प्रयास करती रहीं कि उनकी बच्ची ठीक हो जाये. इसी चाहत में वह एक विशेष अध्ययन व कोर्स करने के लिए लंदन चली गयीं.
बाद में उन्होंने इस तरह के बच्चों को ठीक करने के लिए महानगर में केयरिंग माइंड्स की स्थापना की. केयरिंग माइंड्स एक ‘साइकोलॉजिकल वेलनेस सेंटर’ है, जहां आज मेंटल हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं का उपचार किया जाता है. इसके बाद उन्होंने विशेष जरुरत के बच्चों द्वारा चलाये जा रहे कैफे ‘आइ कैन फ्लाई’ की स्थापना की. विशेष जरुरत के बच्चों को एक सम्मानपूर्वक जीवन देना व उनको आत्मनिर्भर बनाना ही, अब उनकी संस्था का व उनका लक्ष्य है.
साइकोथेरेपिस्ट व काउंसेलर के रूप में वह बेलव्यू क्लीनिक, सेंट जेवियर्स कॉलेज व जेडी बिरला बिजनेस कॉलेज में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. कार्यक्रम में काैंसुल जनरल ऑफ यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (कोलकाता) पैटी होफमैन ने कहा कि यूएस काैंसुलेट में भी महिला एंटरप्रीन्याेरशिप व सशक्तीकरण पर कई आयोजन होते हैं, क्योंकि यूएस सरकार में इस मसले की नीति को प्राथमिकता दी गयी है. यहां टेक्नो इंडिया ग्रुप की को-चेयरपर्सन मानोषी राय चाैधरी ने कहा कि टेक्नो इंडिया से जुड़े रहने से लेकर बच्चों के लिए स्कूल खोले जाने की यात्रा में कई तरह के अनुभव हुए.
व्यक्ति अगर अपनी काबीलियत पर आत्मविश्वास रखे व हमेशा लर्नर के रूप में सीखता रहे, तो जरूर कामयाब बनता है. कार्यक्रम में अजंता फुटकेयर (इंडिया) प्रा. लि. की प्रबंध निदेशक साैमी बानिक नाग व सुपर प्रोक्योर की सह-संस्थापक व मुख्य वित्त अधिकारी मनीषा सराफ ने भी अपने कामयाब जीवन के अनुभव साझा किये. एमसीसीआइ लेडीज फोरम की चैयरपर्सन प्राप्ति झाझरिया ने स्वागत भाषण दिया. धन्यवाद ज्ञापन वंदना सोंथलिया ने किया. सत्र में चेम्बर के अध्यक्ष विशाल झाझरिया, एंटरप्रीन्याैर प्रियम बुधिया सहित कई महिला उद्यमी माैजूद रहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




