मोदी के शपथ समारोह में शामिल होंगी ममता
कोलकाता : मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोबारा पीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी. सुश्री बनर्जी ने मंगलवार को राज्य सचिवालय नबान्न भवन में संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाबत पीएमओ से पत्र भेजा गया था. उन्होंने फैसला […]
कोलकाता : मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोबारा पीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी. सुश्री बनर्जी ने मंगलवार को राज्य सचिवालय नबान्न भवन में संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाबत पीएमओ से पत्र भेजा गया था.
उन्होंने फैसला लिया है है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी. इसकी सूचना प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दी गयी है. सुश्री बनर्जी ने कहा कि राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह एक आनुष्ठानिक कार्यक्रम होता है. वह एक मुख्यमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए