दिलीप घोष को करना पड़ा प्रदर्शन का सामना

Updated at : 13 May 2019 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
दिलीप घोष को करना पड़ा प्रदर्शन का सामना

खड़गपुर : छठे चरण के तहत राज्य में रविवार को हुए मतदान के दौरान मेदिनीपुर लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को कई जगहों पर प्रदर्शन का सामना करना पड़ा. मेदिनीपुर लोकसभा क्षेत्र के दांतन स्थित रामपुर प्राथमिक विद्यालय के बूथ नंबर 202 में भाजपा एजेंट को प्रवेश करने […]

विज्ञापन

खड़गपुर : छठे चरण के तहत राज्य में रविवार को हुए मतदान के दौरान मेदिनीपुर लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को कई जगहों पर प्रदर्शन का सामना करना पड़ा.

मेदिनीपुर लोकसभा क्षेत्र के दांतन स्थित रामपुर प्राथमिक विद्यालय के बूथ नंबर 202 में भाजपा एजेंट को प्रवेश करने नहीं देने की खबर सुनकर दिलीप घोष वहां पहुंचे थे. बूथ के पास पहुंचते ही कुछ लोग उनके समक्ष प्रदर्शन करने लगे.
रविवार की शाम करीब 4.30 बजे मेदिनीपुर शहर के चर्च स्कूल के पास भाजपा नेता के समक्ष तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने प्रदर्शन किया. जवाब मे भाजपा समर्थकों ने भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के समर्थन में नारे लगाये. ऐसी ही स्थिति मेदिनीपुर लोकसभा क्षेत्र के कई जगहों पर देखी गयी.
भाजपा नेता दिलीप घोष ने आरोप लगाया है कि रामपुर इलाके में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं. ऐसी घटना अन्य जगहों पर भी हुई. आरोप के अनुसार तृणमूल कांग्रेस आश्रित उपद्रवियों की ओर से स्थानीय लोगों को डराया-धमकाया गया है. इधर, तृणमूल के नेताओं ने भाजपा की ओर से लगाये आरोप को बेबुनियाद करार दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola