ऑनलाइन बुक किया मोबाइल, मिले कागज के टुकड़े

Updated:
विज्ञापन

हुगली : ऑनलाइन मोबाइल की खरीदारी एक व्यक्ति को महंगी पड़ गयी. उसे मोबाइल के स्थान पर बॉक्स से कागज के कुछ टुकड़े मिले. घटना चुंचुड़ा थाना अंतर्गत चौक बाजार इलाके की है. पीड़ित का नाम आनिंद्य हाजरा है. जानकारी के अनुसार, आनिंद्य को फोन पर बताया कि उसे 14 हजार रुपये का फोन मात्र […]

विज्ञापन

हुगली : ऑनलाइन मोबाइल की खरीदारी एक व्यक्ति को महंगी पड़ गयी. उसे मोबाइल के स्थान पर बॉक्स से कागज के कुछ टुकड़े मिले. घटना चुंचुड़ा थाना अंतर्गत चौक बाजार इलाके की है. पीड़ित का नाम आनिंद्य हाजरा है. जानकारी के अनुसार, आनिंद्य को फोन पर बताया कि उसे 14 हजार रुपये का फोन मात्र साढ़े चार हजार रुपये में दिया जायेगा.

विज्ञापन

पहले वह तैयार नहीं हुआ लेकिन फिर दूसरी बार फोन आने पर वह तैयार हो गया. ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद उसे बताया गया कि पोस्ट ऑफिस में पार्सल आया है. वह साढ़े चार हजार रुपये देकर पार्सल घर ले आया, लेकिन जब पार्सल खोला तो उसके अंदर कुछ कागज के टुकड़े रखे हुए थे. उसने घटना की शिकायत चुंचुड़ा थाना में दर्ज करायी है .

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola