ePaper

683 कंपनियों के जवान रहेंगे मुस्तैद

Updated at : 09 May 2019 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
683 कंपनियों के जवान रहेंगे मुस्तैद

कोलकाता : 12 मई को होनेवाले लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है. राज्य के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी संजय बसु ने इसी जानकारी दी. गौरतलब है कि छठे चरण का मतदान तमलुक, कांथी, घाटाल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और विष्णुपुर लोकसभा […]

विज्ञापन

कोलकाता : 12 मई को होनेवाले लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के लिए चुनाव आयोग की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है. राज्य के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी संजय बसु ने इसी जानकारी दी.

गौरतलब है कि छठे चरण का मतदान तमलुक, कांथी, घाटाल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और विष्णुपुर लोकसभा केंद्रों के लिए होगा. श्री बसु ने बताया कि मतदान कई ऐसे स्थानों में भी होगा, जो द्वीप हैं. जलपथ होने की वजह से वहां परिवहन की समस्या होती है, इसलिए चुनाव के पूर्व ही विशेष तैयारी की जरूरत होती है.
इनमें अतिरिक्त इवीएम व वीवीपैट शामिल हैं. आयोग के पास पहले ही अतिरिक्त वीवीपैट है, इसके अलावा अतिरिक्त वीवीपैट मंगाये जा रहे हैं. छठे चरण में केंद्रीय बल की तादाद के संबंध में पूछे जाने पर श्री बसु ने कहा कि इस संबंध में अभी तक फैसला नहीं हो सका है. हालांकि आयोग के सूत्रों के मुताबिक छठे चरण में केंद्रीय बल की 683 कंपनी के जवान तैनात होंगे. हालांकि इसकी संख्या बढ़ सकती है.
आयोग कमोबेश सभी बूथों पर केंद्रीय बल की तैनाती की ओर नजर दे रहा है. मतदान के पूर्व ही केंद्रीय बल के जवानों का रूट मार्च कई इलाकों में हो रहा है. इसके अलावा आयोग झाड़ग्राम पर विशेष नजर दे रहा है. मतदान के 72 घंटे पहले ही बंगाल के साथ लगनेवाली झारखंड की सीमा को सील कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola