रात भर जागते रहे निगम के अधिकारी

कोलकाता : पुरी में चक्रवात ‘फोनी’ के तबाही मचाने के बाद महानगर को सुरक्षित रखने के लिए कोलकाता नगर निगम के अधिकारी रातभर सजग रहे. इसे देखते हुए निगम के डिप्टी मेयर अतिन घोष, मेयर परिषद सदस्य (निकासी) तारक सिंह सहित मेयर इन काउंसिल के अन्य सदस्य और निगम के सभी पार्षद भी सजग थे. […]
कोलकाता : पुरी में चक्रवात ‘फोनी’ के तबाही मचाने के बाद महानगर को सुरक्षित रखने के लिए कोलकाता नगर निगम के अधिकारी रातभर सजग रहे. इसे देखते हुए निगम के डिप्टी मेयर अतिन घोष, मेयर परिषद सदस्य (निकासी) तारक सिंह सहित मेयर इन काउंसिल के अन्य सदस्य और निगम के सभी पार्षद भी सजग थे. मेयर ने देर रात बोरो 1,2,3, 13 व 14 में इसे लेकर कई बैठकें की.
रात के करीब 1.37 बजे मेयर ने कहा, हम जिसके इंतजार में रात जाग रहे हैं वह शायद अब नहीं आयेगा, लेकिन मौसम विभाग ने सुबह तक हाई अलर्ट जारी रखा. उधर, देर रात तक महानगर की खतरनाक इमारतों में रहनेवाले करीब 4500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










