मुख्यमंत्री ने रद्द की चुनावी रैलियां तैयारियों का लेती रहीं जायजा

Updated at : 04 May 2019 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने रद्द की चुनावी रैलियां तैयारियों का लेती रहीं जायजा

मुख्यमंत्री ने कहा, हम पूरी तरह अलर्ट, स्थिति पर रख रहे हैं नजर पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर में रुकी रहीं मुख्यमंत्री कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चक्रवात फोनी के राज्य की ओर बढ़ने पर शुक्रवार को होने वाली अपनी रैलियां रद्द कर दी और लोगों को अफवाहें ना फैलाने तथा […]

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा, हम पूरी तरह अलर्ट, स्थिति पर रख रहे हैं नजर

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर में रुकी रहीं मुख्यमंत्री
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चक्रवात फोनी के राज्य की ओर बढ़ने पर शुक्रवार को होने वाली अपनी रैलियां रद्द कर दी और लोगों को अफवाहें ना फैलाने तथा घरों के भीतर रहने की सलाह दी है. मुख्यमंत्री ने कहा, हम पूरी तरह अलर्ट हैं और स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं.” स्थिति पर नजर रखने के लिए पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर में रह रही सुश्री बनर्जी ने कहा कि मैं आम जनता से इन दो दिनों में जितना संभव हो सकें उतना बाहरी गतिविधियों से दूर रहने की कोशिश करने की अपील करती हूं.
अगर आपको बाहर भी जाना पड़ा तो बिजली के खंभों और नंगे तारों पर नजर रखें. तूफान के दौरान केबल टेलीविजन लाइनें और गैस सिलिंडर बंद कर दें.” राज्य सरकार ने अत्यधिक प्रचंड चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए अलर्ट जारी किया है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं लोगों से नहीं घबराने और किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कह रही हूं.
घबराये नहीं, शांत रहें. नजदीक के राहत शिविरों में शरण लें. प्रशासन अलर्ट है और समय-समय पर स्थिति की निगरानी कर रहा है.” सुश्री बनर्जी ने कहा कि कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम कोलकाता नगर निगम मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.
उन्होंने बताया कि महापौर आपदा प्रबंधन टीम के साथ भी समन्वय करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘जिलों के लिए सभी प्रबंध कर लिए गए हैं. राहत सामग्री जिलों में भेज दी गई है. हमने स्थिति पर नजर रखने के लिए राज्य सचिवालय में चौबीसों घंटे एक निगरानी प्रकोष्ठ खोला है. मैं जर्जर मकानों में रह रह लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने का अनुरोध करती हूं.” राज्य सरकार ने पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, झाड़ग्राम और कोलकाता तथा सुंदरवन जिलों के लिए किसी भी अप्रिय घटना से बचने के वास्ते सभी एहतियाती कदम उठाये हैं.
पूर्व मेदिनीपुर में दीघा, दक्षिण 24 परगना में काकद्वीप और धमाखाली, उत्तर 24 परगना में बसीरहाट, मेदिनीपुर के खड़गपुर और झाड़ग्राम में संकरैल में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की छह टीमों को तैनात किया गया है. राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की चार टीमें दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती, पूर्व मेदिनीपुर में कोंटई और हल्दिया तथा हुगली में आरामबाग में भेजी गयी है. राज्य सचिवालय में एसडीआरएफ की एक टीम को किसी भी स्थान पर जाने के लिए तैयार रखा गया है.
शहर से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जबकि शहर का हवाईअड्डा शुक्रवार दोपहर तीन बजे से शनिवार सुबह आठबजे तक करीब 20 घंटों के लिए बंद रहेगा. कोलकाता पुलिस ने शहर में स्थिति पर नजर रखने के लिए अपने मुख्यालय पर एक नियंत्रण कक्षा खोला है. सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों ने शुक्रवार से कक्षाएं निलंबित कर दी हैं और स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टी छह मई तक रद्द कर दी है. भारी बारिश और 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवा के साथ चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ शुक्रवार सुबह ओडिशा तट पर पहुंचा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola