बंगाल की रैली में बोले मोदी, ममता दीदी आपने जनता को तो धोखा दिया है, लोकतंत्र को मत दीजिए

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीरामपुर में आयोजित एक चुनावी रैली में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ममता दीदी लोकतंत्र ने आपको यह पद दिया है. आपने पश्चिम बंगाल के लोगों को धोखा दिया , लेकिन लोकतंत्र को धोखा मत दीजिये. उन्होंने कहा कि आज जो भी […]

विज्ञापन

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीरामपुर में आयोजित एक चुनावी रैली में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ममता दीदी लोकतंत्र ने आपको यह पद दिया है. आपने पश्चिम बंगाल के लोगों को धोखा दिया , लेकिन लोकतंत्र को धोखा मत दीजिये.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज जो भी खुद को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बता रहा है उनका एकमात्र एजेंडा है – मोदी को हटाना. उनके पास देश के विकास के लिए कोई योजनाएं नहीं हैं, ना ही वे गरीब-दलितों के लिए कुछ करना चाहते हैं.

जबकि भाजपा और उनके सहयोगियों का एजेंडा है विकास. हम भष्टाचार मिटाने का संकल्प ले चुके हैं. ये महामिलावटी कह रहे हैं मोदी को हटाओ. भाजपा कह रही है कि आतंकवाद और नक्सलवाद से देश को मुक्ति दिलाना है. एक सुरक्षित देश में ही विकास की बात की जा सकती है, लेकिन जब हम राष्ट्र की सुरक्षा की बात करते हैं, शहीदों के सम्मान की बात करते हैं, तो दीदी और सारे महामिलावटी भड़क जाते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola