बंगाल: मतदान से पहले भाजपा कार्यकर्ता पर बम से हमला, आरोप तृणमूल पर

Updated at : 23 Apr 2019 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल: मतदान से पहले भाजपा कार्यकर्ता पर बम से हमला, आरोप तृणमूल पर

रायगंज : पश्‍चिम बंगाल के बालूरघाट संसदीय सीट के इटाहार विधानसभा क्षेत्र के चाकला में मतदान से कुछ ही घंटों पहले सोमवार रात बम से हमले की एक घटना हुई. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जिन्हें रायगंज जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. बाजार से […]

विज्ञापन

रायगंज : पश्‍चिम बंगाल के बालूरघाट संसदीय सीट के इटाहार विधानसभा क्षेत्र के चाकला में मतदान से कुछ ही घंटों पहले सोमवार रात बम से हमले की एक घटना हुई. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जिन्हें रायगंज जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है.

बाजार से लौटते समय दोनों पर बम हमला किया गया. सुबह 7:00 बजे मतदान शुरू होने से पहले इस तरह की घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया है. बमबाजी की खबर पाकर घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ईटाहार थाना पुलिस के साथ केंद्रीय बल भी पहुंचे हैं.

अस्पताल पहुंचे घायलों में से एक ने अपना नाम लालन चौधरी बताया है. खुद को भाजपा कार्यकर्ता बतानेवाले लालन ने बताया कि बाजार से लौटते समय उस पर पर बम से हमला किया गया. बम हमले का आरोप तृणमूल से जुड़े बदमाशों पर लगा है, लेकिन तृणमूल ने इस घटना में अपना हाथ होने से इनकार किया किया है. पूरे इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola