पीछे से आ रही बस ने कुचला, मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलकाता : दो बसों में आगे निकलने की होड़ की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान सुदीप्ता चक्रवर्ती (49) के रूप में हुई है. वह बेलियाघाटा की रहनेवाली थी. शव के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान हो सकी. यह दुर्घटना मंगलवार सुबह 9.45 बजे की है. […]

विज्ञापन

कोलकाता : दो बसों में आगे निकलने की होड़ की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान सुदीप्ता चक्रवर्ती (49) के रूप में हुई है. वह बेलियाघाटा की रहनेवाली थी. शव के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान हो सकी. यह दुर्घटना मंगलवार सुबह 9.45 बजे की है.

विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि वीआइपीरोड पर दो बसें आपस में आगे निकलने की होड़ में थी. इसी समय तेघरिया इलाके में बीच रास्ते में ही कंडक्टर ने बस को हल्का-सा रोककर महिला को बस से उतारा.
इधर, पीछे से आ रही दूसरी बस का चालक अचानक बीच सड़क में उतरी महिला को देखकर ब्रेक नहीं लगा सका. इससे पीछे से आ रही बस की चपेट में महिला आ गयी और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया. खबर पाकर वहां पहुंची पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
स्थानीय लोगों नेकिया प्रदर्शन :
इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने काफी देर तक विरोध प्रदर्शन किया. लोगों का आरोप है कि ये बसें अक्सर यात्रियों को बीच सड़क पर ही उतार कर तेजी से बस लेकर आगे निकल जाती है, जिससे यात्रियों की जान पर खतरा बना रहता है. काफी कोशिश के बाद स्थिति सामान्य हुई. जिस बस से महिला उतरी थी, वह घटनास्थल से भागने में सफल रही. लेकिन दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola