लोकल ट्रेन भिड़ी टावर वैगन से, आठ घायल

हावड़ा : हावड़ा मंडल के श्रीरामपुर स्टेशन पर शनिवार शाम 37057 हावड़ा-सेवड़ाफुली लोकल व टॉवर वैगन (निरीक्षण वाहन) में भिड़ंत हो जाने से आठ लोग घायल हो गये. घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया. बताया जाता है कि सभी घायल रेलकर्मी हैं. वे रेलवे के टावर वैगन में सवार थे. घायलों में एक को […]
हावड़ा : हावड़ा मंडल के श्रीरामपुर स्टेशन पर शनिवार शाम 37057 हावड़ा-सेवड़ाफुली लोकल व टॉवर वैगन (निरीक्षण वाहन) में भिड़ंत हो जाने से आठ लोग घायल हो गये. घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया. बताया जाता है कि सभी घायल रेलकर्मी हैं. वे रेलवे के टावर वैगन में सवार थे.
घायलों में एक को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया, चार को रेलवे के अार्थोपैडिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सियालदह के बीआर सिंह रेलवे अस्पताल में दाखिल कराया गया है. घटना के कारण हावड़ा-बंडेल सेक्शन के मेन लाइन में ट्रेनों का अवागन घंटों बाधित रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




