रिसड़ा में कूड़े के ढेर में लगी भयावह आग

Updated at : 06 Apr 2019 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
रिसड़ा में कूड़े के ढेर में लगी भयावह आग

हुगली : जिले के रिसड़ा रेलवे स्टेशन के समीप मैत्री पथ और गांधी सड़क के बीच स्थित डालडा फैक्टरी मैदान में कूड़े के ढेर में शुक्रवार की रात तकरीबन नौ बजे आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गयी. आग की गगनचुम्बी लपटें उठने लगीं. पूरा इलाका काले धुएं से ढक गया और लोगों […]

विज्ञापन

हुगली : जिले के रिसड़ा रेलवे स्टेशन के समीप मैत्री पथ और गांधी सड़क के बीच स्थित डालडा फैक्टरी मैदान में कूड़े के ढेर में शुक्रवार की रात तकरीबन नौ बजे आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गयी. आग की गगनचुम्बी लपटें उठने लगीं. पूरा इलाका काले धुएं से ढक गया और लोगों में दहशत फैल गयी.

तूफान के दौरान आग से निकली गर्म हवा से रिसड़ा स्टेशन पर खड़े यात्रियों को भी परेशानी हुई. खबर लिखे जाने तक दमकल की दो गाड़ियां आग को काबू करने में जुटी रहीं. घटना की खबर पाकर रिसड़ा नगरपालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा और वाइस चेयरमैन जाहिद हसन खान ने आगजनी की खोज खबर ली.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह डालडा फैक्टरी मैदान हर रोज ही कूड़़ा जलाया जाता है. बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन इसे रोकने के लिये कुछ भी नहीं करता है. शुक्रवार शाम भी रोज की तरह इस कूड़े के मैदान में आग लगायी गयी थी, लेकिन तेज तूफान के कारण आग तेजी से फैल गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola