ePaper

बंगाल : 11वीं के छात्र को मां ने मोबाइल के अधिक इस्‍तेमाल के लिए डांटा, तो कर ली आत्महत्या

Updated at : 05 Apr 2019 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल : 11वीं के छात्र को मां ने मोबाइल के अधिक इस्‍तेमाल के लिए डांटा, तो कर ली आत्महत्या

हल्दिया : 11वीं के एक छात्र की अस्वाभाविक मौत का मामला सामने आया है. घटना पूर्व मेदिनीपुर के तमलुक के पद्मवसान इलाके की है. मृत छात्र का नाम अर्घ्य गिरि है. वह तमलुक हैमिलटन हाई स्कूल में 11वीं में साइंस लेकर पढ़ता था. उसका घर चंडीपुर के पाटना गांव में है. तमलुक के पद्मवसान इलाके […]

विज्ञापन

हल्दिया : 11वीं के एक छात्र की अस्वाभाविक मौत का मामला सामने आया है. घटना पूर्व मेदिनीपुर के तमलुक के पद्मवसान इलाके की है. मृत छात्र का नाम अर्घ्य गिरि है. वह तमलुक हैमिलटन हाई स्कूल में 11वीं में साइंस लेकर पढ़ता था. उसका घर चंडीपुर के पाटना गांव में है. तमलुक के पद्मवसान इलाके में वह अपनी मां व छोटी बहन के साथ किराये के घर में रहता था. उसके पिता चंडीपुर में चिकित्सक हैं.

मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल करने पर गुरुवार को उसकी मां ने उसे डांटा था. शुक्रवार की सुबह उसकी मां चंडीपुर चली गयी. अर्घ्य ने अपनी छोटी बहन को ट्यूटर के पास पढ़ने के लिए पहुंचाया. बताया जाता है कि इसके बाद घर में आकर उसने रस्सी के जरिए फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली.

उसकी बहन जब लौटी तो खिड़की से उसने देखा कि उसका भाई फंदे के सहारे लटक रहा है. उसकी चीख पर स्थानीय लोग पहुंचे. घर का दरवाजा तोड़कर अर्घ्य को उतारा गया और तमलुक जिला अस्पताल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर उसके माता-पिता भी चंडीपुर से आ गये. तमलुक थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola