बोले सोमेन मित्रा, सरकार का असली चेहरा सामने आया
Updated at : 31 Mar 2019 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि शुक्रवार तड़के मदरसे में नौकरी के उम्मीदवारों के साथ उनका अनशन खत्म कराने के लिए पुलिस ने जिस प्रकार बर्बर व्यवहार किया उससे राज्य सरकार का अलोकतांत्रिक चेहरा स्पष्ट हो गया है. 2016 के विधानसभा चुनाव के पहले भी हाजी […]
विज्ञापन
कोलकाता : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि शुक्रवार तड़के मदरसे में नौकरी के उम्मीदवारों के साथ उनका अनशन खत्म कराने के लिए पुलिस ने जिस प्रकार बर्बर व्यवहार किया उससे राज्य सरकार का अलोकतांत्रिक चेहरा स्पष्ट हो गया है.
2016 के विधानसभा चुनाव के पहले भी हाजी मोहम्मद मोहसीन स्क्वायर में धरने पर बैठे शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ ऐसा ही व्यवहार किया गया था. राज्य की जनता ने आशा व्यक्त की थी कि एसएससी के उम्मीदवारों के मामले में राज्य की मुख्यमंत्री ने जिस तरह खुद आकर चर्चा की थी और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था, मदरसे के मामले में भी ऐसा ही किया जायेगा.
लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. यह पक्षपातपूर्ण आचरण है. ऐसी घटना के खिलाफ राज्य के सभी लोगों से प्रतिवाद करने का आह्वान कांग्रेस कर रही है. प्रदेश कांग्रेस शिक्षकों के साथ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




