सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : ट्रक के धक्के से घायल एक कॉलेज छात्रा की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. बशीरहाट महकमा अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. मृतका का नाम पियाली दास है. वह हासनाबाद के शिवपुर इलाके की रहनेवाली थी. घटना सोमवार सुबह उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट थाना […]

विज्ञापन

कोलकाता : ट्रक के धक्के से घायल एक कॉलेज छात्रा की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. बशीरहाट महकमा अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. मृतका का नाम पियाली दास है. वह हासनाबाद के शिवपुर इलाके की रहनेवाली थी. घटना सोमवार सुबह उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट थाना अंतर्गत टाकी रोड पर हुई.

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा पड़ोसी नरुद्दीन गाजी के साथ बाइक पर बेड़ाचापा स्थित शेख शहीदुल्ला कॉलेज जा रही थी. इसी दौरान पीछे आ रहे एक ट्रक ने उसे धक्का मार दिया. जिसमें दोनों घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बशीरहाट महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान पियाली की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola