एसएससी के अनशनकारी अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2019 4:51 AM

विज्ञापन

कोलकाता : मेयो रोड पर भूख हड़ताल पर बैठे लगभग 400 एसएससी के अभ्यर्थियों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है. वे अपनी मांगों को लेकर गत 28 फरवरी से मेयो रोड पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. एसएससी के इन उम्मीदवारों का कहना है कि मंगलवार को राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी से […]

विज्ञापन

कोलकाता : मेयो रोड पर भूख हड़ताल पर बैठे लगभग 400 एसएससी के अभ्यर्थियों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है. वे अपनी मांगों को लेकर गत 28 फरवरी से मेयो रोड पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. एसएससी के इन उम्मीदवारों का कहना है कि मंगलवार को राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी से भी विकास भवन में मुलाकात की गयी.

वहां एसएससी के चेयरमैन साैमित्र सरकार ने भी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ. मंत्री व चैयरमैन ने उनको अब तक कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया है. कई अभ्यर्थी लिखित परीक्षा पास कर चुके हैं लेकिन स्कूल सर्विस कमीशन ने अब तक उनका नाम पैनल में शामिल नहीं किया है. अब तक कुल 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola