पत्नी पर पति की हत्या का आरोप

पानी में जहर मिलाकर पति को पिलाने का आरोप घटना के बाद से पत्नी है फरार कोलकाता : संपत्ति के लालच में पति को जहर देकर हत्या करने का आरोप पत्नी पर लगा है. मृतक का नाम दुलाल मंडल है. घटना उत्तर 24 परगना के बागदा थाना अंतर्गत बाजितपुर ग्राम की है. दुलाल के घरवालों […]
पानी में जहर मिलाकर पति को पिलाने का आरोप
घटना के बाद से पत्नी है फरार
कोलकाता : संपत्ति के लालच में पति को जहर देकर हत्या करने का आरोप पत्नी पर लगा है. मृतक का नाम दुलाल मंडल है. घटना उत्तर 24 परगना के बागदा थाना अंतर्गत बाजितपुर ग्राम की है. दुलाल के घरवालों ने बनगांव थाना में पत्नी राधा मंडल के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद से ही राधा अपनी बेटी के साथ फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, 12 वर्ष पहले दुलाल की शादी राधा मंडल के साथ हुई थी. उनकी एक आठ साल की बेटी भी है. आरोप है कि दुलाल और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. इस कारण राधा अपनी बेटी को लेकर अलग रहने लगी थी. विगत 16 फरवरी को दुलाल अपनी बेटी से मिलने गया था. उस रात वह वहां से खाना खाकर लौटा था. वहां से लौटने पर दुलाल की तबीयत खराब हो गयी. बताया गया कि स्थानीय डॉक्टर को दिखाने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ.
इसके बाद उसे 19 फरवरी को बनगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां से उसे बारासात के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में स्थानांरित किया गया और 25 फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. उसके परिजनों का कहना है कि दुलाल ने उन्हें बताया था कि उसकी पत्नी ने ही उसे पानी में कुछ मिलाकर पिलाया था. इसके बाद से ही उसकी हालत बिगड़ती चली गयी. दुलाल की मां हरिदासी मंडल ने शुक्रवार रात राधा के खिलाफ बनगांव थाने में हत्या की शिकायत दर्ज करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




