कोलकाता : उड़ान के दौरान विमान में आयी तकनीकी खराबी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलकाता : चेन्नई से कोलकाता जा रहे विस्तारा एयरलाइंस के एक विमान के इंजन में सोमवार को उड़ान के दौरान ही खराबी आ गयी.कोलकाता हवाईअड्डे पर इस विमान के उतरने के बाद अब इसमें आयी खराबी की जांच की जा रही है. इस विमान में 121 यात्री सवार थे. एयरलाइंस ने एक बयान में कहा […]

विज्ञापन
कोलकाता : चेन्नई से कोलकाता जा रहे विस्तारा एयरलाइंस के एक विमान के इंजन में सोमवार को उड़ान के दौरान ही खराबी आ गयी.कोलकाता हवाईअड्डे पर इस विमान के उतरने के बाद अब इसमें आयी खराबी की जांच की जा रही है. इस विमान में 121 यात्री सवार थे. एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि एयरबस ए320 में आयी खराबी की जांच की जा रही है और खामी दुरुस्त करने पर काम चल रहा है. बयान में कहा गया कि यह घटना सुबह 8:56 बजे हुई.
एयरलाइंस के मुताबिक : चेन्नई से कोलकाता जा रही विस्तारा की उड़ान संख्या यूके-733 में जमीन पर उतरते वक्त विमान के दायें इंजन में तकनीकी खराबी आ गयी. पायलटों ने जरूरी कदम उठाये और कोलकाता हवाई अड्डे पर सुरक्षित तरीके से विमान को उतारा. बयान में कहा गया कि एयरबस ए 320 विमान में 121 यात्री सवार थे. एयरलाइन ने कहा कि फ्लाइट कमांडर ने यात्रियों को स्थिति से अवगत करा दिया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola