किडनी तस्कर के संदेह में सामूहिक पिटाई

कोलकाता : किडनी तस्कर के संदेह में लोगों ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ कर सामूहिक पिटाई कर दी. इस घटना में वह बुरी तरह घायल हो गया. यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के हिंगलगंज थाना अंतर्गत बांकड़ा ग्राम इलाके में घटी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस उसे बचा कर साथ ले गयी. जानकारी […]
कोलकाता : किडनी तस्कर के संदेह में लोगों ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ कर सामूहिक पिटाई कर दी. इस घटना में वह बुरी तरह घायल हो गया. यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के हिंगलगंज थाना अंतर्गत बांकड़ा ग्राम इलाके में घटी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस उसे बचा कर साथ ले गयी.
जानकारी के अनुसार, पुलिस जब उसे छुड़ाने पहुंची तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और पुलिस से ही उलझ पड़े. गुस्साये लोगों ने पुलिस की गाड़ी को तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस के काम में बाधा पहुंचाने व गाड़ी में तोड़फोड़ करने के आरोप में नजरुल मुल्ला और राजीव गाजी नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों से उत्तर 24 परगना जिले के सीमावर्ती इलाका समेत सुंदरवन के विभिन्न इलाकों में सोशल मीडिया के माध्यम से किडनी तस्कर गिरोह को लेकर अफवाह उड़ायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










