कोलकाता : ”एनआरसी बिल का समर्थन करें सीएम”

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलकाता : एनआरसी बिल का समर्थन करने के लिए मतुआ समुदाय की प्रमुख बड़ी मां वीणापाणि देवी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है. सोमवार दोपहर मतुआ समुदाय की प्रमुख वीणापाणि देवी के नाती व भाजपा नेता शांतनू ठाकुर ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बड़ी मां चाहती […]

विज्ञापन

कोलकाता : एनआरसी बिल का समर्थन करने के लिए मतुआ समुदाय की प्रमुख बड़ी मां वीणापाणि देवी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है. सोमवार दोपहर मतुआ समुदाय की प्रमुख वीणापाणि देवी के नाती व भाजपा नेता शांतनू ठाकुर ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बड़ी मां चाहती हैं कि ममता बनर्जी वोट की राजनीति छोड़ कर इस बिल का समर्थन करें, इसलिए वह सीएम को पत्र लिखी हैं. पत्र को दिखाते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी मां ने पत्र में लिखा है कि दो एक दिन में ही राज्यसभा में बिल पेश होगा और ममता बनर्जी ने मतुआ समुदाय के हित में काम करने की बात कही थी और अब समय आया है कि वे इसका समर्थन करें और नहीं, तो मतुआ समुदाय उनका समर्थन नहीं करेगा. शांतनू ठाकुर ने कहा कि सुबह ही मेल किया गया है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है.

फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज
इधर मतुआ समुदाय की प्रमुख बड़ी मां वीणापाणि देवी के परिवार की सदस्य, तृणमूल सांसद व ऑल इंडिया मतुआ महासंघ की सभाधिपति ममता ठाकुर ने हस्ताक्षर को लेकर आरोप लगाया है कि बड़ी मां का फर्जी हस्ताक्षर कर पत्र लिखकर ऐसा किया गया है. गाइघाटा थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी है. उन्होंने कहा कि बड़ी मां बीमार हैं और वह ऐसी हालत में नहीं हैं कि वह सीएम को पत्र लिख कर हस्ताक्षर कर भेज सकें.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola