कोलकाता : तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम का नि:शुल्क चिकित्सा केंद्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2019 5:30 AM
कोलकाता : कोलकाता में तेरापंथ प्रोफ़ेशनल फ़ोरम के राष्ट्रीय प्रोजेक्ट ‘भिक्षु आरोग्यम’ के अंतर्गत तेरापंथ प्रोफ़ेशनल फ़ोरम कोलकाता की सभी शाखाओं की ओर से ‘भिक्षु आरोग्यम’ के नाम से नि:शुल्क चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ सोमवार को हुआ. ज्ञात हो कि इसके लिए स्थान डॉ बाबूलालजी बिनायकिया ने अपने अर्हम क्लिनिक, सेंट्रल एवेन्यू में उपलब्ध कराया. […]
कोलकाता : कोलकाता में तेरापंथ प्रोफ़ेशनल फ़ोरम के राष्ट्रीय प्रोजेक्ट ‘भिक्षु आरोग्यम’ के अंतर्गत तेरापंथ प्रोफ़ेशनल फ़ोरम कोलकाता की सभी शाखाओं की ओर से ‘भिक्षु आरोग्यम’ के नाम से नि:शुल्क चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ सोमवार को हुआ. ज्ञात हो कि इसके लिए स्थान डॉ बाबूलालजी बिनायकिया ने अपने अर्हम क्लिनिक, सेंट्रल एवेन्यू में उपलब्ध कराया.
इस चिकित्सा केंद्र में सप्ताह में पांच दिन डॉक्टर सुबह 9.30-11.30 बजे तक मरीजों की जांच करेंगे और उन्हें फ़ोरम की तरफ से नि:शुल्क दवाइयां दी जायेंगी. उपासक एवं जैन संस्कारक सुरेंद्रजी सेठिया ने जैन विधि से इसका शुभारंभ करवाया.
तत्पश्चात आयोजन के संयोजक अजय भंसाली ने आगंतुक सभी अतिथियों का स्वागत किया और केंद्र की भावी गतिविधियों के बारे में सभी को बताया. इसके मुख्य अनुदानकर्ता तेरापंथ प्रोफ़ेशनल फ़ोरम के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाशजी मालू एवं निवर्तमान ट्रस्टी संजय जी जैन हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










