कोलकाता : मारवाड़ी-वैश्य समाज का सामूहिक विवाह समारोह, छह जोड़े विवाह बंधन में बंधे
कोलकाता : श्री कलकत्ता अग्रवाल समिति के 25वें सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन रविवार को श्री विशुद्धानंद सरस्वती विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ. समिति के मंत्री श्याम सुंदर सराफ ने बताया कि दूसरे राज्यों से आनेवाले वर-वधु तथा उनके संबंधियों के रहने के लिये सत्संग भवन एवं भौतिका धर्मशाला में व्यवस्था की गयी. सत्संग भवन […]
कोलकाता : श्री कलकत्ता अग्रवाल समिति के 25वें सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन रविवार को श्री विशुद्धानंद सरस्वती विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ. समिति के मंत्री श्याम सुंदर सराफ ने बताया कि दूसरे राज्यों से आनेवाले वर-वधु तथा उनके संबंधियों के रहने के लिये सत्संग भवन एवं भौतिका धर्मशाला में व्यवस्था की गयी.
सत्संग भवन से सामूहिक बारात बग्घियों में निकाली गयी, जो कलाकार स्ट्रीट, बड़तल्ला स्ट्रीट, रवींद्र सरणी, मुक्ताराम बाबू स्ट्रीट, सेंट्रल एवेन्यु होते हुए विवाह स्थल पर पहुंची. सामूहिक बारात में महानगर के कई प्रमुख लोग शामिल हुए. श्री सराफ ने बताया कि अग्रवाल समाज के विधि विधान के अनुसार 6 वर-वधुओं का विवाह संपन्न हुआ.
वर-वधुओं को संस्था की ओर से सभी आवश्यक सामान दिये गये. समिति के अध्यक्ष बैजनाथ चौधरी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रूईया, गोपीराम केडिया आदि ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए