कोलकाता : कॉलेज स्टूडेंट्स काउंसिल में छात्रों के लिए दो मुख्य पद होंगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 4:27 AM
कोलकाता : कॉलेज की छात्र काउंसिल में छात्रों की भागेदारी बढ़ाने के लिए एक नयी योजना पर विभाग विचार कर रहा है. इसमें एक ऐसा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिससे कि कॉलेज स्टूडेंट्स काउंसिल को ज्यादा मजबूत बनाया जा सके. इसमें अतिरिक्त रूप से उपाध्यक्ष का पद भी जोड़ा जायेगा. इसके साथ ही […]
कोलकाता : कॉलेज की छात्र काउंसिल में छात्रों की भागेदारी बढ़ाने के लिए एक नयी योजना पर विभाग विचार कर रहा है. इसमें एक ऐसा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिससे कि कॉलेज स्टूडेंट्स काउंसिल को ज्यादा मजबूत बनाया जा सके. इसमें अतिरिक्त रूप से उपाध्यक्ष का पद भी जोड़ा जायेगा. इसके साथ ही सहायक कोषाध्यक्ष का पद स्टूडेंट्स काउंसिल में जोड़ा जायेगा.
स्टूडेंट्स काउंसिल में ये दो बड़े पद विद्यार्थियों के लिए रिजर्व रहेंगे. इस पर अंतिम मुहर लोकसभा चुनाव के बाद लगायी जायेगी. वर्तमान नियम के अनुसार, कॉलेज की स्टूडेंट्स काउंसिल का प्रमुख ही अध्यक्ष होता है. इसका चयन प्रिंसिपल या वाइस प्रिंसिपल द्वारा किया जाता है. उनकी अनुपस्थिति में कॉलेज का टीचर इंचार्ज ही इसका चयन करता है.
शिक्षकों में से ही उपाध्यक्ष का चयन किया जायेगा. उच्च शिक्षा विभाग ने दो नये पदों के लिए प्रस्ताव दिया है. उपाध्यक्ष के लिए दो पद होंगे. इसमें एक पद पर उपाध्यक्ष के रूप में छात्र प्रतिनिधि में से ही कोई एक काबिज होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










