पांचवी में दाखिले के लिए दर-दर भटक रहे छात्र

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हुगली :पांचवी कक्षा में दाखिले के लिए रिसड़ा के छात्रों को शहर के हाइ स्कूलों की खाक छाननी पड़ रही है. जानकारी के अनुसार, रिसड़ा में कुल पांच हाइ स्कूल हैं और एक उर्दू मीडियम स्कूल. यहां के शिक्षक सरकारी नियम का हवाला देते हुए सीटें कम होना बताकर छात्रों का दाखिल नहीं ले रहे […]

विज्ञापन

हुगली :पांचवी कक्षा में दाखिले के लिए रिसड़ा के छात्रों को शहर के हाइ स्कूलों की खाक छाननी पड़ रही है. जानकारी के अनुसार, रिसड़ा में कुल पांच हाइ स्कूल हैं और एक उर्दू मीडियम स्कूल. यहां के शिक्षक सरकारी नियम का हवाला देते हुए सीटें कम होना बताकर छात्रों का दाखिल नहीं ले रहे हैं.

विज्ञापन

रिसड़ा टाउन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं रिसड़ा नगर पालिका दो नंबर वार्ड के पार्षद ब्रह्मदेव रविदास का कहना है कि वे अपने स्तर पर इन छात्रों के दाखिले के लिए कई बार इन स्कूलों के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन बात नहीं बनने पर उन्होंने आगामी सात फरवरी को जीटी रोड पर अवरोध करने का निर्णय लिया है.

इस बाबत जिलाधिकारी, श्रीरामपुर के एसडीओ, हुगली के डीआइ, एडीआइ, रिसड़ा सर्किल के स्कूलों के एसआइ, रिसड़ा नगर पालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा और तमाम हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक को लिखित तौर पर पत्र सौंप कर आंदोलन की सूचना दी गयी है. उन्होंने अभिभावकों से इस आंदोलन में सहयोग करने की अपील की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola