कोलकाता : कोलकाता के पुलिस आयुक्त से सीबीआइ की पूछताछ पर बिफरीं ममता, कहा - राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही भाजपा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2019 3:51 AM
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रोज वैली और सारधा चिटफंड घोटाला मामलों में सीबीआइ की ओर से तलब किये गये कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के प्रति रविवार को अपना समर्थन जताया और भाजपा नेतृत्व पर बदले की भावनावाली राजनीति करने का आरोप लगाया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह देश के लिए […]
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रोज वैली और सारधा चिटफंड घोटाला मामलों में सीबीआइ की ओर से तलब किये गये कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के प्रति रविवार को अपना समर्थन जताया और भाजपा नेतृत्व पर बदले की भावनावाली राजनीति करने का आरोप लगाया.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह देश के लिए जान देने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा : जो डरतेे हैं, मरतेे हैं. मेरा धरना राजनीतिक कारण से नहीं है, बल्कि प्रजातंत्र को बचाने केे लिए है. सुश्री बनर्जी ने रविवार की रात को धर्ततल्ला स्थित धरना मंच से संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में आपातकाल है. यदि मोदी सरकार राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है, तो लगाये. उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है, लेकिन अब चुनाव में मात्र एक माह बाकी है.
मोदी को देश से हटाना होगा. देश की प्रजातांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करनी होगी. उन्होंने कहा कि भाजपा दंगा करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि सोमवार को राज्य का बजट है. सोमवार को एक बजे धरना मंच पर कैबिनेट की बैठक होगी. उसके बाद ढाई बजे विधानसभा में वित्त मंत्री अमित मित्रा बजट पेश करेंगे.
उन्होंने कहा कि देश को बचाना होगा. सारी रात धरना चलेगा. उन्होंने कहा कि बंगाल ने देश को राह दिखाया है. उनकी लड़ाई जारी रहेगी. कांग्रेस, एसपी, बीजेडी, एनसीपी, झारखंड पार्टी, आरजेेडी, कांग्रेस ने समर्थन किया है. ममता ने समर्थकों सेे आह्वान किया कि वे कोई उकसावेे पर नहीं आयें और शांति बनाये रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










