हावड़ा : बागनान-श्यामपुर रोड से हटेगा घातक स्पीड ब्रेकर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2019 3:18 AM
जे कुंदन, हावड़ा : दुर्घटना पर लगाम लगाने आैर अस्पताल ले जा रहे मरीजों को राहत देने के लिए ग्रामीण हावड़ा के बागनान-श्यामपुर रोड पर लगे घातक स्पीड ब्रेकर (हंप) को हटाने का फैसला लिया गया है. पहले ही पीडब्लयूडी विभाग की ओर से उलबेड़िया-श्यामपुर रोड से स्पीड ब्रेकर पूरी तरह हटा दिया गया है. […]
जे कुंदन, हावड़ा : दुर्घटना पर लगाम लगाने आैर अस्पताल ले जा रहे मरीजों को राहत देने के लिए ग्रामीण हावड़ा के बागनान-श्यामपुर रोड पर लगे घातक स्पीड ब्रेकर (हंप) को हटाने का फैसला लिया गया है. पहले ही पीडब्लयूडी विभाग की ओर से उलबेड़िया-श्यामपुर रोड से स्पीड ब्रेकर पूरी तरह हटा दिया गया है.
स्थानीय लोगों का मानना है कि स्पीड ब्रेकर दुर्घटना कम करने के लिए लगाया जाता है, लेकिन खासकर छोटे वाहन अधिक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. स्पीड ब्रेकर के बदले दूसरे तरीके से वाहन की गति कम करने की जरूरत है. हालांकि स्कूल, अस्पताल आैर मुख्य क्रॉसिंग पर स्पीड ब्रेकर को अब तक नहीं हटाया गया है. साथ ही ट्रैफिक पुलिस की ओर से सड़क पर अस्थायी रेलिंग आैर बेरीकेड की मदद से वाहनों की गति कम करने की कोशिश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










