सतत आर्थिक विकास में सहायक बजट : आइसीसी

कोलकाता : इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित परिचर्चा सत्र में उद्यमियों ने केंद्रीय बजट 2019 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे सतत आर्थिक विकास में सहायक व सराहनीय बताया. इस अवसर पर चेंबर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व केवेंटर एग्रो लिमिटेड के सीएमडी मयंक जालान कृषि सेक्टर में सुधार से कृषि क्षेत्र की समस्याओं से […]
कोलकाता : इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित परिचर्चा सत्र में उद्यमियों ने केंद्रीय बजट 2019 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे सतत आर्थिक विकास में सहायक व सराहनीय बताया. इस अवसर पर चेंबर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व केवेंटर एग्रो लिमिटेड के सीएमडी मयंक जालान कृषि सेक्टर में सुधार से कृषि क्षेत्र की समस्याओं से मुक्ति से मिल सकेगी जो वैश्विक कमोडिटी कीमतों की वजह से है. साथ ही पांच लाख रुपये की आयकर छूट से मध्यमवर्ग को लाभ होगा और उसकी खर्च करने की सीमा बढ़ेगी.
देश का इससे और विकास हो सकेगा. चेंबर के उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो हेक्टेयर भूमि तक के किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपया देना सराहनीय कदम है. यह गरीब किसानों को बीज, मशीनरी और अन्य चीजें खरीदने के लिए सहायता प्रदान करेगा. पशुपालन और मत्स्य पालन क्षेत्र के लिए दो प्रतिशत ब्याज सबवेंशन की योजना भी पश्चिम बंगाल सहित तटीय राज्यों में मछुआरों को लाभान्वित कर सकती है.
इस बजट में उत्तर पूर्व के विकास के लिए विशेष प्रावधान किया गया है. आइसीसी के अध्यक्ष रुद्र चटर्जी ने कहा कि बजट में केंद्र सरकार ने टैक्स में रियायत से लेकर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आम लोगों के लिए योजनाआें को पेश किया गया है, जिसका प्रत्यक्ष प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा. महानिदेशक राजीव सिंह ने कहा कि गरीबी रेखा के नीचे रहनेवाले देश के 6 करोड़ लोगों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन से लेकर किसानों को 6000 सालाना देने की योजना सराहनीय है. पर किसान असंतोष दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरुरत थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




